फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Agitation if railway employees' demands are not met: Shiv Gopal Mishra

रेल कर्मचारियों की नहीं मानी गई मांग तो होगा आंदोलन : शिव गोपाल मिश्रा

Sun, 26 Jul 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Agitation if railway employees' demands are not met: Shiv Gopal Mishra
फोटो- 26- त्रिवा​र्षिक अ​​धिवेशन में नव निर्वाचित नवीन कार्यकारिणी के साथ मौजूद संगठन के पदा​धि
हरदोई। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) की हरदोई शाखा का त्रिवार्षिक अधिवेशन और कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार शाम को स्टेशन परिसर में हुआ। अधिवेशन में रेल कर्मचारियों की कई प्रकार की मांगों पर चर्चा की गई। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने मांगों को न मानी जाने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया।
विज्ञापन

त्रिवार्षिक अधिवेशन की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से की गई। एआईआरएफ के महामंत्री समेत केंद्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय महिला संयोजिका प्रवीणा सिंह, मंडल मंत्री राजेश चौबे और मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। हरदोई शाखा पदाधिकारियों ने बीते तीन वर्षों की गतिविधियों और आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अधिवेशन में एआईआरएफ के महामंत्री ने कहा कि बोनस, भत्तों और अन्य कर्मचारी हितों के मुद्दों पर संगठन का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। निजीकरण और ठेकेदारी व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए विरोध जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

सुरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों को जोखिम भत्ता, ट्रैक मेंटेनरों के लिए पदोन्नति, जीडीसीई परीक्षा प्रणाली में सुधार, महिला कर्मचारियों को विभाग परिवर्तन की सुविधा, पुरानी पेंशन, और आठवें वेतन आयोग को लागू करने की मांग दोहराई। चुनाव अधिकारी कुंवर सुहेल खालिद की देखरेख में शाख की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें पंकज शर्मा को अध्यक्ष, शैलेश तिवारी को मंत्री, अजय कुमार पांडेय व जय प्रकाश यादव सहायक मंत्री, उपासना वाजपेयी, पवन शुक्ला और शफतुल्लाह को उपाध्यक्ष और हरद्वारी लाल को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। अधिवेशन में हरदोई, बालामऊ समेत शाखाओं से करीब 300 रेल कर्मचारी व यूनियन कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed