{"_id":"6841ca992247dad6f30ebfc4","slug":"after-the-humid-heat-the-weather-became-pleasant-due-to-the-storm-in-the-evening-hardoi-news-c-213-1-hra1004-132412-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उमस भरी गर्मी के बाद शाम को चली आंधी से मौसम सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उमस भरी गर्मी के बाद शाम को चली आंधी से मौसम सुहाना
विज्ञापन
हरदोई। प्री-मानसून की बारिश जिले को बारिश से सराबोर किए हुए है। बीते दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे मौसम भी सुहाना बना हुआ है। बृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप से मौसम कुछ गर्म रहा, लेकिन शाम को आंधी चलने और इसके बाद तेज बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि, मौसम वेधशाला ने देर रात तक शहर में भी बारिश का अनुमान जताया है।
इस बार मानसून काफी बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। प्री-मानसून की बारिश ही लोगों को राहत दे रही है। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश का असर मंगलवार को भी रहा और बुधवार को भी शहर में जमकर बारिश हुई। बृहस्पतिवार को आसमान में बादल न होने की वजह से चटख धूप निकली और तेज गर्मी का अहसास हुआ। धूप के कारण पारे में भी बढ़ोतरी हुई। दोपहर तो धूप में कट गई, लेकिन शाम होने तक आसमान में बादल छा गए। शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की आंधी चली और जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई।
हरपालपुर, सवायजपुर और बावन क्षेत्र में मेघ जमकर बरसे, लेकिन शहर में हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि धूप के कारण अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आसमान में 90 प्रतिशत बादल और आर्द्रता सुबह 76 प्रतिशत और शाम को 52 प्रतिशत रही। उन्होंने देर रात तक शहर में भी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
हरपालपुर/बावन। दोपहर बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हरपालपुर कस्बा समेत कटियारी क्षेत्र में शाम पांच बजे करीब आधा घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा होने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। धूप की वजह से नमी खो रहे खेतों में खड़ी फसलों को भी लाभ पहुंचा। बावन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में शाम में हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। दिन भर उमस भरे मौसम से लोग परेशान रहे। वहीं, शाम को हुई तेज बारिश से लोगों को सुकून मिला। इसके अलावा मूंगफली की फसल के लिए बारिश फायदेमंद साबित हुई। खरीफ की फसलों की तैयारी कर रहे किसानों को बरसात से काफी फायदा मिला।