फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After scanning 42 cameras and verifying with 223 people, the thief was caught with the jewellery within 24 hours

Hardoi News: 42 कैमरे खंगाले, 223 लोगों से तस्दीक के बाद 24 घंटे मे जेवर समेत चोर को पकड़ा

Thu, 13 Feb 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 13 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
After scanning 42 cameras and verifying with 223 people, the thief was caught with the jewellery within 24 hours
फोटो-38-नूर आलम। संवाद
विज्ञापन

फोटो-39-बरामद हुए जेवर। संवाद
- संडीला में ज्वैलरी शॉप और दूध डेयरी में हुई थी चोरी- ज्वैलरी शॉप से चोरी हुए जेवर बड़ी संख्या में बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। संडीला नगर में ज्वैलरी शॉप समेत दो दुकानों में मंगलवार रात हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। नगर में अलग अलग स्थानों पर लगे 42 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के दौरान नजर आए एक संदिग्ध शख्स की पहचान कराने के लिए पुलिस ने 223 लोगों का सहारा लिया। इसके बाद चोरी के जेवरों और नकदी समेत चोर को गिरफ्तार कर लिया। आार्थिक स्थिति बेहद खराब होने के कारण घटना को अंजाम देने की बात चोर ने कही है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के सांक निवासी ललित की नगर में ही गल्लामंडी पकरिया के पास ज्वैलरी शॉप है। पास में ही एक डेयरी है। मंगलवार रात इन दोनों स्थानों पर चोरी हो गई थी। ललित के मुताबिक चोर उसकी दुकान से लगभग ढाई किलो चांदी और तीस ग्राम सोने के जेवर चोरी कर ले गए थे। दूध डेयरी से 45 हजार रुपये चोरी हुए थे।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने संडीला में ही डेरा डाल दिया था। घटनास्थल व आस पास लगे 42 सीसीटीवी फुटेज खंगाले में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। यह व्यक्ति घटना के पहले भी कई दिनों तक एक तय समय पर ज्वैलरी शॉप के आस पास दिखा था। पुलिस ने फुटेज से उसकी फोटो निकालकर पहचान कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 223 लोगों से तस्दीक कराने के बाद शख्स की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने संडीला नगर के नबीनगर निवासी नूर आलम को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके पास से 22 छोटे बड़े हार, दो गुलबंद, 29 छोटी बड़ी सोने की अंगूठी, 115 कान के टप्स, छह सोने की चेन, चार पैंडिल, मांगटीका, एक लॉकेट, कान के आठ कुंडल, चांदी के चालीस कड़े, 18 कनौती, 46 बिछिया, तीन कटोरी, दो दीपक, एक घंटी और एक गिलास बरामद हुआ है। चांदी के 2000 और 500 के लैमिनेट किए हुए दस नोट भी बरामद हुए हैं। चोर के पास से 10652 रुपये भी मिले हैं।



इनसेट
पहली बार की थी घटना, पहचान कराने में करनी पड़ी मशक्कत

पुलिस का दावा है कि नूर आलम ने पहली बार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसका कोई आपाधिक इतिहास नहीं था और इसके कारण उसकी कोई तस्वीर भी पुलिस रिकॉर्ड में नहीं थी। यही वजह रही कि उसकी पहचान कराने के लिए 223 लोगों को फोटो दिखाई गई। गिरफ्तार होने के बाद नूर आलम ने बताया कि अकेले ही घटना को अंजाम दिया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed