{"_id":"68a9fdbb06f89ad01c065e2f","slug":"after-quarreling-with-his-wife-a-drunkard-committed-suicide-by-hanging-himselfafter-quarreling-with-his-wife-a-drunkard-committed-suicide-by-hanging-himself-hardoi-news-c-213-1-hra1006-136251-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी से झगड़ कर शराबी ने फंदा लगाकर खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी से झगड़ कर शराबी ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
विज्ञापन
सांडी। सांडी थाना क्षेत्र के म्योढ़ा गांव में किसान का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। पत्नी के मुताबिक किसान शराब का आदी था। शुक्रवार रात उसका पत्नी से झगड़ा भी हुआ था।
म्योढ़ा निवासी फूल सिंह (45) खेती करते थे। गांव के पास ही उनका खेत है। उन्होंने धान और घुईयां की फसल कर रखी है। खेत में उन्होंने एक झोपड़ी बना रखी थी। रात के समय इसी झोपड़ी में रुककर वह खेत की रखवाली करते थे। उनकी पत्नी सुशीला ने बताया कि फूल सिंह शराब के आदी थे। आए दिन उसके साथ वह मारपीट करते थे। शुक्रवार रात शराब पीकर आए और झगड़ा किया।
इस दौरान फूल सिंह ने सुशीला की पिटाई कर दी थी। इसके बाद वह खेत की रखवाली करने चले गए थे। शनिवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने झोपड़ी के बांस पर रस्सी के फंदे से उनका शव लटका देखा। परिजनों और पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। प्राथमिक जांच में खुदकुशी का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।