फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After nine days the mercury again reached 44 degrees

Hardoi News: नौ दिन बाद पारा फिर 44 डिग्री तक पहुंचा

Sun, 26 May 2024 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
After nine days the mercury again reached 44 degrees
हरदोई। गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को आसमान से आग बरसती रही। पारा एक बार फिर 44 डिग्री तक पहुंच गया। पूरे दिन लोग तपिश व उमस से बेहाल रहे। अगले दो-तीन दिन राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह अपने स्वभाव के अनुरूप तेवर दिखाने लगा है। ज्येष्ठ के दिन तप रहे हैं और तापमान लगातार बढ़ रहा है। हवा की गति भी धीमी हो गई है। इससे सड़क पर निकलते समय ऐसा लगता है कि आसमान से आग बरस रही हो। सुबह नौ बजे से ही सूर्य का प्रकाश तेज हो जाता है, जो शाम को छह बजे तक रहता है। इसके साथ तपिश के कारण उमस भी बढ़ रही है। तापमान बढ़ने से दिन व रात में लोग गर्मी से बेहाल रहते हैं।
विज्ञापन

रविवार को एक बार फिर जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पूर्व इस मौसम में 18 मई को अधिकतम तापमान 44.5 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे रातें भी गर्म हो रही हैं। रविवार को हवा की गति छह किमी प्रति घंटा रही। हवा की गति धीमी होने से हाल और खराब हो रहा है। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं लग रही है। तापमान में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed