{"_id":"6750897e7e3c08cdd60cbc1a","slug":"after-breaking-into-two-houses-they-stole-jewellery-worth-rs-8-lakh-along-with-cash-worth-rs-20000-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-123435-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो मकानों में सेंध लगाकर 20 हजार की नकदी समेत आठ लाख के जेवरात चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो मकानों में सेंध लगाकर 20 हजार की नकदी समेत आठ लाख के जेवरात चुराए
विज्ञापन
मल्लावां। चोरों ने दो मकानों में सेंध लगाकर 20 हजार की नकदी समेत आठ लाख कीमत के जेवर चुरा लिए। बुधवार सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हुई। इससे ग्रामीणों में दशहत है।
कोतवाली क्षेत्र के बरौना गांव निवासी रामशंकर खेती करते हैं। बताया कि वह मंगलवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे और पुत्र अजीत कुमार पत्नी के साथ कमरे में था। रात में चोर किसी तरह मकान में दाखिल हो गए। दो कमरों की कुंडी काटकर चोर कमरें में घुसे और एक कमरे में रखी अलमारी को भी तोड़ दिया।
बताया कि अलमारी में रखे दो सोने के हार, 10 अंगूठी, दो जोड़ी कान के झाले, दो जोड़ी कान के बाले, एक जोड़ी झुमकी, आठ जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जब वह लोग सोकर उठे तब उन लोगों ने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। चोरी की जानकारी से उन लोगों के होश उड़ गए। चोरों ने राम शंकर के घर से कुछ दूर स्थित रविंद्र कुमार के मकान को निशाना बनाया। रविंद्र परचून की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
बताया कि रात में वह पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। चोर छत के रास्ते मकान में उतर आए। चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ दिया और पत्नी की पर्स में रखे 20 हजार रुपये, एक सोने की चेन, दो लॉकेट और एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। चोर घर से पीछे के दरवाजे की कुंडी काटकर निकल गए। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।