फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After 68 years of development needs

68 साल बाद भी विकास की दरकार

Sat, 15 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 15 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
After 68 years of development needs
आजादी के 68 साल पूरे होने के बावजूद जिले में समुचित विकास होता नजर नहीं आ
विज्ञापन
रहा। आलम यह है कि कहीं पुल नहीं बने, तो कहीं पर सड़के दलदल में तब्दील है। उद्योग के नाम पर न तो कोई ऐसी इंडस्ट्री खुल पा रही है, जिससे युवाओं को रोजगार मिले। न ही उच्च शिक्षा के लिए अभी तक कोई संस्थान खुल सका।

हैरत की बात है कि आज भी जिलेवासियों को शहरोें जैसी सुविधाएं नसीब नहीं हो रही हैं। मल्लावां क्षेत्र में करवा गांव से गुजरी कल्याणी नदी आज भी विकास के दावों को आईना दिखा रही है। इस नदी पर अब तक पुल न बनने से पूरनपुर, कुतुबापुर, झरियनपुरवा, हरैया, प्यारेपुर, हजरतपुर, नेकपुर, रामपुर, मंसूरपुर, करियनपुर समेत एक सैकड़ा गांवों के बाशिंदे किसी तरह नाव पर सवार होकर नदी पार कर नगर आते हैं।

बाढ़ के दौरान यह आवागमन भी बंद हो जाता। इतना ही नहीं वर्ष 10 से अब तक चार बार स्कूली बच्चों से भी नाव नदी में पलट गई। बच्चों के बस्ते बह गए, पर वह बाल बाल बचे। इस पुल को बनवाने को लेकर हर बार चुनाव में नेताओं ने वादे किए। बाद में मुड़कर नहीं देखा।

इतना ही नहीं सत्ताधारी दल के नेताओं ने भी इस ओर मुड़कर नहीं देखा, जिसका खामियाजा आज भी यहां के बाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है। इधर, सवायजपुर क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव तक जाने को नाव का ही सहारा है। बाढ़ में फर्रुखाबाद होकर इस गांव तक लोग पहुंचते हैं, जिससे अधिकांश गांव के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता।

जिले की पांच तहसीलों के प्रमुख मुद्दों पर फिर जनप्रतिनिधियों का ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, हैरानी की बात यह है कि साल दर साल विकास की दुहाई दी जाती है, पर रोना यह है कि शहर में बालिकाओं के स्नातक को लेकर कला वर्ग के लिए मात्र एक कालेज है, जबकि दो इंटर कालेज है, जो विकास की पोल खोलने में काफी है। विज्ञान वर्ग में प्रवेश को लेकर सह शिक्षा वाले कालेजों में मारामारी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed