फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Advocates strike in case of indecency with advocate

अधिवक्ता से अभद्रता के मामले में अधिवक्ताओ ने की हड़ताल

Mon, 15 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Advocates strike in case of indecency with advocate
बार एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते अधिवक्ता महेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। छितरामऊ में जांच के दौरान अधिवक्ता से दरोगा की अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना से खफा बार एसोसिएशन ने सोमवार को आपात बैठक बुलाई और घटना की निंदा करते हड़ताल की। अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसपी से भी मुलाकात करेगा।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम छितरामऊ में हुई मारपीट की घटना की जांच करने रविवार को थाने के दरोगा सुखराम सिंह एक होमगार्ड के साथ गए थे। वहां गांव के रिंकू सिंह से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

आरोप है दरोगा ने रिंकू को तमाचा मार दिया। रिंकू के भाई अधिवक्ता अमित शर्मा ने नाराजगी जताई तो दरोगा ने जमीन पर फायर कर उनसे भी अभद्रता की। इस मामले का वीडियो वायरल होते ही एसपी अनुराग वत्स ने सीओ बिलग्राम से मामले की प्राथमिक जांच कराई और उक्त दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार को अधिवक्ता अमित शर्मा ने बार एसोसिएशन में प्रार्थना पत्र देकर कठोर कार्रवाई की मांग की। इस पर आमसभा की आपात बैठक बुलाई। इसमें घटना के विरोध में बार अध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी ने हड़ताल का प्रस्ताव पारित किया। वकीलों ने सोमवार को हड़ताल की।
अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर उनके सामने मांगे रखेंगे। आगे की रणनीति के लिए बुधवार को फिर 11 बजे आमसभा की बैठक होगी। बताया कि मंगलवार को हड़ताल स्थगित रहेगी।

बैठक में अधिवक्ता रामेंद्र सिंह तोमर, पवन राजपूत, महेंद्र सिंह, केके सिंह, अनिल मिश्रा, विनोद मिश्रा, प्रताप सिंह, अंकुर गुप्ता, सचिन सिंह, आदर्श पांडेय, अमित शुक्ला, आदर्श पांडेय, आलोक सिंह, पीके वर्मा, अहमर हुसैन, आलोक अवस्थी, पीके मिश्रा ने भी विचार रखे। बैठक का संचालन महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed