{"_id":"674e1618aff41b42ed02e530","slug":"advocates-burnt-effigy-to-protest-against-corruption-hardoi-news-c-213-1-hra1005-123355-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अधिवक्ताओं ने पुतला फूंक जताया भ्रष्टाचार का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अधिवक्ताओं ने पुतला फूंक जताया भ्रष्टाचार का विरोध
Tue, 03 Dec 2024 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो-25- संडीला में पुतला फूंकते अधिवक्ता। स्रोतः अधिवक्ता
अधिवक्ताओं ने पुतला फूंक जताया भ्रष्टाचार का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। तहसीलदार के पेशकार के स्थानांतरण की मांग को लेकर बार एसोसिएशन संडीला के अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं। सोमवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नसीम खान के नेतृव में अधिवक्ताओं ने पुरानी तहसील परिसर में भ्रष्टाचार का विरोध जताते हुए पुतला फूंका।
अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार के पेशकार का स्थानांतरण नही किया जा रहा। चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर अधिवक्ताओ की समस्या का समाधान नही होगा तो अन्य अधिकारियों का पुतला भी फूंका जायेगा। इस मौके पर अधिवक्ता नरेंद्र कुमार,मुकेश अस्थाना सुरेश द्विवेदी, पवन तिवारी,राजेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि तहसीलदार के पेशकार का पटल बदल दिया गया। अधिवक्ताओ की मांग है कि उनका तहसील से स्थानांतरण किया जाए । यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है । उन्होंने कहा कि हम वार्ता करने के लिये तैयार हैं।