फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Advocate society should help poor and helpless people: District Judge

अधिवक्ता समाज करे गरीब व असहाय लोगों की मदद: जिला जज

Thu, 03 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Advocate society should help poor and helpless people: District Judge
फोटो-21- अधिवक्ताओं को सम्मानित करते जिला जज राघवेंद्र। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। न्याय प्रक्रिया के बेहतर संचालन के लिए बार-बेंच के बीच सामंजस्य होना बेहद जरूरी है। न्यायाधीश एवं अधिवक्ताओं का कार्य एक तरह से समाज हित का ही होता है। यह बात जनपद न्यायाधीश राघवेंद्र ने गुरुवार को बार एसोसिएशन में अधिवक्ता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के जयंती पर आयोजित अधिवक्ता दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज राघवेंद्र ने कहा कि नवीन अधिवक्ताओं को सीनियर अधिवक्ताओं से सीखते रहना चाहिए। अपर जिला जज प्रथम संजीव कुमार सिंह ने कहा कि अधिकार व कर्तव्य एक दूसरे के पूरक है, सभी को इसका ध्यान रखना चाहिए। अपर जिला जज द्वितीय अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि वकालत बेहद सम्मान जनक पेशा है।
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण जज रविंद्र कुमार ने राजेंद्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। जिला जज ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता बदन सिंह, राजीव मिश्रा, इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, अमित शुक्ला, कुलभूषण सिंह व एडीजीसी सूरज पाल ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अधिवक्ता गुंजन मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर बार एसोसिएशन महामंत्री रोहित श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट जंगबहादुर यादव, सीओ सिटी विकास जयसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं सवायजपुर बार ने भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई। कार्यक्रम में एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा, अधिवक्ता उदयराज सिंह, आशुतोष अग्निहोत्री, राजप्रकाश सिंह चौहान, संजय पांडे व लक्ष्मण सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed