फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Adverse entry to 10 officers, warning to 39

Hardoi News: 10 अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, 39 को चेतावनी

Mon, 12 Aug 2024 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to 10 officers, warning to 39
हरदोई। सीएम डैश बोर्ड पर कार्यक्रमों और विभागों की रैंकिंग की डीएम ने समीक्षा की। 15 कार्यक्रमों में ई श्रेणी आने पर नाराजगी जाहिर की। इन कार्यक्रमों से जुड़े विभागों के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। डी और सी श्रेणी वाले 39 कार्यक्रमों से जुड़े अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि ग्रेडिंग में सुधार के लिए अधिकारी गंभीरता से काम करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता की। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग और विभागों की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि जनसुनवाई और कार्यक्रमों में ई श्रेणी वाले विभागों में बेसिक शिक्षा, सहकारिकता, स्वास्थ्य, दैवीय आपदा, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, समाज कल्याण, राजस्व वसूली, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। कहा कि इन सभी की जवाबदेही तय की जाए। कहा कि विभागीय पोर्टल पर कार्य प्रगति की फीडिंग समय से कराई जाए। ग्रेडिंग में सुधार के लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को लाभांवित कराया जाए। निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, सीवीओ डॉ. एके सिंह, डीडीओ कमलेश कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed