{"_id":"5da369cc8ebc3e014232837f","slug":"adrm-check-rail-track-route-hardoi-news-knp5194966124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआरएम ने स्टेशन व ब्रांच लाइन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीआरएम ने स्टेशन व ब्रांच लाइन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
हरदोई। एडीआरएम मुरादाबाद अश्वनी कुमार ने रविवार को हरदोई स्टेशन समेत सीतापुर-उन्नाव ब्रांच लाइन का निरीक्षण किया। हरदोई स्टेशन पर यात्रियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बताया कि ब्रांच लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार सीमा बढ़ाने के लिए काम चल रहा है। ब्रांच लाइन के स्टेशनों को भी विकसित किया जाएगा।
एडीआरएम मुरादाबाद अश्वनी कुमार ने रविवार सुबह हरदोई स्टेशन पहुंचकर स्टेशन के नए भवन समेत परिसर की सफाई व्यवस्था एवं ट्रैक की मरम्मत के कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद एडीआरएम ने सीतापुर ब्रांच लाइन व लाइन पर पडने वाले नैमिष स्टेशन एवं रौजा सीतापुर लाइन का निरीक्षण किया। एडीआरएम ने बताया कि सीतापुर-उन्नाव रूट पर ट्रेनों की गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है।
इसे बढ़ाया जाएगा, इसलिए ट्रैक पर काम किया जा रहा है। ब्रांच लाइन के स्टेशनों को भी विकसित किया जाएगा। बताया कि सीतापुर रौजा रेल लाइन एवं लखनऊ दिल्ली रेल लाइन पर भी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जानी है। एडीआरएम ने सीएमआई अंबुज मिश्र को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक राजीव आर्य व बब्लेश कुमार मौजूद रहे।