फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   adm got mistakes in dhan purchasing center

कहीं काटा खराब मिला तो कहीं केंद्र बंद

Sat, 02 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
adm got mistakes in dhan purchasing  center
इलेक्ट्रानिक तौल कांटे पर खुद का वजन कर कांटे की जांच करते एडीएम संजय कुमार सिंह। संवाद न्यूज एज? - फोटो : HARDOI
हरदोई। एडीएम संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला खाद्य एवं विपणन कार्यालय में केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर धान खरीद की समीक्षा की। इसके बाद एडीएम ने शहर मंडी स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो केंद्रों पर तौल कांटा खराब मिले। इस पर एडीएम ने मंडी प्रशासन को नए तौल कांटा मुहैया कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीसीएफ से संबद्ध एक क्रय केंद्र बंद मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडी पहुंचे एडीएम ने विपणन विभाग व एसएफसी समेत अन्य एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर पहुंच कर केंद्र प्रभारियों व स्टाफ की उपस्थिति जांची। पीसीएफ से संबद्ध सहकारी शीतगृह का क्रय केंद्र बंद मिला। केंद्र पर तौल कांटा भी अव्यवस्थित रखा मिला। इस पर एडीएम ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को अनुपस्थित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएफसी के क्रय केंद्र प्रथम पर एक तौल कांटा डिस्चार्ज मिला। क्रय केंद्र द्वितीय पर रखा कांटा खराब मिला। इस पर एडीएम ने तौल कांटा नियमित चार्ज किए जाने समेत केंद्र प्रभारियों को मंडी से खराब कांटे बदलने के निर्देश दिए। कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र के पास व्यापारियों का धान लगा मिला। इस पर एडीएम ने मंडी सचिव बबलू लाल को यार्ड खाली कराने के निर्देश दिए। एडीएम नेे केंद्र पर आए किसान शिवकुमार द्वारा लाए गए धान की नमी की जांच कराई। धान मानक से अधिक नम पाया गया। इस पर एडीएम ने केंद्र प्रभारी को धान सुखाकर क्रय किए जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां खरीद का खाता निल
एडीएम ने कार्यालय में की गई समीक्षा के दौरान खरीद का खाता निल होने पर सांडी मंडी, माधौगंज मंडी, कुर्सी, बघराई, शिरोमणि नगर व सवायजपुर केंद्र प्रभारी को खरीद में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed