{"_id":"6833588946f92a5b1f094bbb","slug":"additional-director-canceled-the-transfers-of-health-department-hardoi-news-c-213-1-hra1004-131820-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अपर निदेशक ने स्वास्थ्य विभाग के स्थानांतरणों को किया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अपर निदेशक ने स्वास्थ्य विभाग के स्थानांतरणों को किया निरस्त
विज्ञापन
हरदोई। जिले के स्वास्थ्य विभाग में 15 मई के बाद से किए गए स्थानांतरण निरस्त कर दिए गए। चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण अपर निदेशक ने सीएमओ के सेवानिवृत्त होने के चलते स्थानांतरणों को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश के अन्य सीएमओ को भी सेवानिवृत्त के माह में स्थानांतरण न करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी इसी माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इधर, स्थानांतरण सत्र भी चालू हो गया है। इसको लेकर सीएमओ ने कुछ स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों के स्थानांतरण कर दिए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों के स्थानांतरण की जानकारी शासन स्तर तक पहुंची। सेवानिवृत्त होने वाले माह में स्थानांतरण प्रक्रिया को अपनाए जाने के मामले में अपर निदेशक ने अब कार्रवाई की है।
चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण अपर निदेशक ने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र जारी कर 15 मई के बाद से किए गए स्थानांतरणों को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजकर सेवानिवृत्त माह में स्थानांतरण न करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अपरिहार्य कारण से स्थानांतरण करने पर उनसे अनुमोदन किए जाने के निर्देश दिए हैं।