{"_id":"6435b4cb86e6a0241e0a2754","slug":"action-for-withdrawal-of-recognition-due-to-non-availability-of-land-in-the-name-of-the-school-hardoi-news-c-12-1-174654-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विद्यालय के नाम भूमि न मिलने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विद्यालय के नाम भूमि न मिलने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की से संबद्ध एक विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं, दो अन्य विद्यालय भी कार्रवाई की जद में आ गए है। उनकी जांच कराई जा रही है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त 501 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। मेवाराम वर्मा इंटर कॉलेज कनौरा ककरा के संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि विद्यालय जिस भूमि पर बना है, वह विद्यालय के नाम नहीं है।
जिस पर जांच की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे की ओर से विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की संस्तुति बोर्ड को कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा एक अन्य विद्यालय की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। उसके खिलाफ भी मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति जल्द कर दी जाएगी। बिलग्राम तहसील क्षेत्र में एक माध्यमिक विद्यालय की भूमि बगैर विभागीय सूचना के दूसरी जगह स्थानांतरित कर दी गई है।
दूसरे विद्यालय में छात्र होंगे पंजीकृत
बगैर विभागीय अनुमति के विद्यालय स्थानांतरित करने पर विद्यालय की मान्यता समाप्त कर, उसमें पंजीकृत विद्यार्थियों को दूसरे विद्यालय से संबद्ध किया जाएगा। डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि एक विद्यालय के लिए बोर्ड को संस्तुति भेज दी गई है, अन्य दो की प्रक्रिया चल रही है। उन पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।