{"_id":"572a3fe84f1c1b61145cd4a6","slug":"achievements-said-bicycle-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्रा निकाल बताई उपलब्धियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्रा निकाल बताई उपलब्धियां
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 05 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
साइकिल यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रदेश सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए सपा पदाधिकारियों के साइकिल यात्रा निकाले जाने का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। समाजवादी पार्टी लोहियावाहिनी के जिला महासचिव कपिल सिंह के नेतृत्व में ब्लाक सुरसा में ग्राम सभा खजुराहरा के दुलारपुर, बरहा, मंगलीपुरवा, बजानी आदि गांवों में ढोल, नगाड़ों के साथ साइकिल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
जिला सचिव राम ज्ञान गुप्ता ने बताया कि सपा सरकार ने हर वर्ग के हित के लिए कार्य किए। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला उपाध्यक्ष अभिनव राजपूत, नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, हरिनाम सिंह यादव, मदनपाल यादव, रामलड़ैते शर्मा, बुलाकीराम वर्मा, गुलजारी वर्मा, रजनीश कुशवाहा, गुड्डू शर्मा, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, सपा छात्र सभा प्रदेश सचिव वीरेंद्र यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष रत्नेश यादव, लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, छात्रसभा जिलाध्यक्ष रहमत अली, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में बालामऊ विधानसभा के पतसेनी व अन्य ग्रामों में साइकिल यात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रशांत मिश्रा, आशीष सिंह, अनमोल गुप्ता, शहनवाज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन