{"_id":"69f7859fecf39a3a1f06b63c","slug":"accused-of-killing-brother-arrested-sent-to-jail-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-149113-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
फोटो-12 सूरज। संवाद
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बनियनखेड़ा गांव में बड़े भाई की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के बनियनखेड़ा गांव निवासी ब्रजेश (30) चंडीगढ़ में मजदूरी करते थे। बीते 20 अप्रैल को ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
शुक्रवार रात ब्रजेश पड़ोसी गांव हसनापुर स्थित ठेके पर शराब पीने गया था। वहां से वापस आते समय हसनापुर और बनियनखेड़ा के पास ज्यादा नशे में हाेने के कारण वह एक खेत में गिर गया था। चाची गुड्डी से इसकी जानकारी मिलने पर उसका छोटा भाई सूरज मौके पर गया था। इस दौरान ब्रजेश ने सूरज को गालियां दी थीं। नाराज सूरज ने यूकेलिप्टस के डंडे से ब्रजेश के सिर पर कई वार कर दिए थे। इससे ब्रजेश की मौत हो गई थी।
मृतक की पत्नी छोटी की शिकायत पर सूरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि सूरज को संडीला-मल्लावां मार्ग स्थित एक गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद हो गया।