फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused Lucknow Refer due to deteriorating health, officer engaged in investigation

तबियत बिगडने पर आरोपी लखनऊ रेफर, अधिकारी जांच में जुटे

Fri, 25 Oct 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused Lucknow Refer due to deteriorating health, officer engaged in investigation
शाहाबाद। उधरनपुर गांव में व्यापारी के घर के अहाते से पकड़े गए सरकारी खाद्यान्न के मामले में अधिकारी सरकारी खाद्य गोदामों की जांच करने के साथ ही पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट बनाने में जुटे हैं। पाली और शाहाबाद, दोनों गोदामों में स्टॉक में अंतर मिलने के बाद आरोपी व्यापारी सहित दोनों गोदाम प्रभारियों समेत अन्य कई लोगों का कार्रवाई की जद में आना तय माना जा रहा है। डीएसओ संजय पांडे का कहना है कि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच आख्या डीएम को भेजी जाएगी। निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार की देर शाम व्यापारी की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस, राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने उधरनपुर गांव के पास व्यापारी के मकान व अहाते में छापा मारा था। मौके से एक ट्रक में लोड 108 बोरी सील्ड सरकारी गेहूं समेत फड़ पर बोरियों में भरकर रखा गया 339 बोरी एवं बोरियां बदलकर ट्रैक्टर में लोड किया जा चुका 192 बोरी गेहूं बरामद किया था, जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि माल सरकारी है और खाद्य गोदाम पहुंचने की बजाय इसे व्यापारी के यहां पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया है कि जिस ट्रक से सरकारी खाद्यान्न बरामद हुआ है। वह ट्रक एफसीआई के गोदाम से पाली के एसएफसी के गोदाम के लिए माल लेकर निकला था। कालाबाजारी का खुलासा होने के बाद डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने बुधवार को एफसीआई से माल उठाने वाले चार गोदामों पाली, शाहाबाद, बेनीगंज व पिहानी के स्टॉक की विस्तृत जांच की। जांच में बेनीगंज व पिहानी में स्टॉक दुरुस्त मिला, जबकि शाहाबाद में स्टॉक में गेहूं की चार बोरी कम व 758 बोरी चावल अधिक मिला था। जांच के दौरान भरखनी/पाली गोदाम इंजार्ज अभिलेखों समेत गायब मिले थे। इस पर एसडीएम सवायजपुर कपिल देव यादव ने गोदाम में रखे माल की गिनती कराने के बाद गोदाम सील करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की माने तो पिछले माह के अवशेष और इस माह के उठान व आवंटन का विभागीय स्तर से मिलान करने पर पाली गोदाम में भी लगभग 2 सौ बोरी गेहूं व 2 सौ बोरी चावल स्टॉक से कम पाया गया है।
डीएसओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। गुरुवार की शाम तक रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी। डीएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर व्यापारी राम मोहन की तबियत खराब होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
अरसे से चल रही थी मंडी के समकक्ष व्यापारी की मंडी
शाहाबाद। मंगलवार की रात व्यापारी के उधरनपुर स्थित घर/अहाते से बड़ी मात्रा में सरकारी गेहूं समेत धान व मक्का बरामद होने के बाद अधिकारी कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं। लोगों का कहना है कि व्यापारी यहां लंबे समय से नियमों को धता बता काम कर रहा है। अक्सर देर शाम व रात में ट्रकों से यहां माल लाया व ले जाया जाता रहा है। लोगों का कहना है कि व्यापारी ने घर के बाहर ही मंडी के समकक्ष अपनी मंडी संचालित कर रखी थी।

तथ्य छुपा मंडी से कटवाए गेट पास, दो लाख जुर्माना
शाहाबाद। मंगलवार की रात उधरनपुर गांव में पड़े छापे के दौरान एसडीएम समेत अधिकारी परिसर में जांच करते रहे, इसी दौरान व्यापारी ने तथ्य छुपा मंडी से तीन ट्रैक्टर ट्राली व एक डीसीएम गेहूं समेत एक ट्रक चावल का गेट पास कटा लिया। जांच के दौरान अधिकारियों ने वहां अन्य वाहनों व परिसर में रखे गेहूं, चावल व मक्का (किसानों) के बारे में जानकारी ली तो व्यापारी द्वारा दिन में कटाए गए अन्य गेट पास समेत तथ्य छुपाकर कुछ ही देर पहले कटाई गई पर्चियां भी प्रस्तुत कर दी गईं। शक होने पर एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने मंडी सचिव रामजी चौधरी को गेट पास पर्चियों की जांच करने के निर्देश दिए थे। मंडी सचिव ने बताया कि व्यापारी द्वारा छह वाहनों का गेट पास तथ्य छिपाकर कटवाए गए हैं। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने मंडी सचिव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मंडी सचिव ने बताया कि आरोपी व्यापारी के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत तथ्य छुपाने व भ्रमित करने आदि के आरोप में कार्रवाई की गई है। व्यापारी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गुरुवार को व्यापारी राममोहन के बेटे द्वारा कार्यालय में जुर्माने की धनराशि जमा करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed