फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accused in murder case arrested from chitrakoot ashram

चित्रकूट के आश्रम में रह रहा हत्यारा गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
accused in murder case arrested from chitrakoot  ashram
हरदोई में गिरफ्तार किए गए फरार इनामी हत्यारे के बारे में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ? - फोटो : HARDOI
हरदोई। 15 हजार रुपये के फरार इनामी हत्यारे को बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने चित्रकूट जिले के आश्रम से मंगलवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। वह नाम बदलकर सेवादार के रूप में रह रहा था। न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन ने बताया कि जुलाई 1985 में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरारी निवासी अशोक कुमार सिंह (65) ने पत्नी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव जला दिया था।
विज्ञापन

1989 में उसे आजीवन कारावास और तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। 1992 में उसे उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी। 2003 से वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और फरार चल रहा था। न्यायालय ने इस मामले में वारंट भी जारी किया था। पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम अशोक कुमार सिंह पर घोषित कर दिया था। बेनीगंज कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी दोषी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कोतवाल को पता चला कि अशोक सिंह नाम बदलकर चित्रकूट के किसी आश्रम में रह रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाल टीम के साथ मंगलवार तड़के चित्रकूट गए।

जांच के दौरान पता चला कि अशोक सर्वोदय सेवा आश्रम में हरिओम महाराज नाम से सेवादार बना हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आश्रम में किसी को भी उसके आपराधिक इतिहास के बारे में नहीं पता था। एएसपी ने बताया कि अशोक सिंह को 1992 में वन संरक्षण अधिनियम, 1993 और 1995 में जानलेवा हमले के मामले में नामजद किया गया था। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सदर नागेश मिश्रा व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed