{"_id":"614f68768ebc3e01ed14276b","slug":"accused-arrested-hardoi-news-knp654461750","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर का हत्यारोपी भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर का हत्यारोपी भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा में 14 सितंबर की रात हिस्ट्रीशीटर की सोते समय हत्या कर भागे भाई को शनिवार की सुबह पुलिस ने 12 वे दिन न्यायालय गेट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा निवासी मुन्ना (50) हिस्ट्रीशीटर था। 14 सितंबर की रात कमरे में सोते समय उसके छोटे भाई प्रभू ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गया था। तीसरे भाई रामचंद्र ने मुन्ना की पत्नी आशा से हत्यारोपी से संबंध को लेकर हत्या किए जाने की बात कही थी। पुलिस ने रामचंद्र की तहरीर पर हत्यारोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।
एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार ने हत्यारोपी की तलाश में तीन टीमें लगाईं थी। घटना के बाद से टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हत्यारोपी प्रभू को न्यायालय गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। देहात कोतवाली निरीक्षक गंगेश शुक्ला ने बताया कि पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।