फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused arrested for theft on Nauchandi Express; laptop recovered.

Hardoi News: नौचंदी एक्सप्रेस में चोरी का आरोपी लैपटॉप सहित गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for theft on Nauchandi Express; laptop recovered.
हरदोई। ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को बृहस्पतिवार को जीआरपी ने धर दबोचा। नौचंदी एक्सप्रेस में चोरी की घटना में वांछित युवक के पास से लैपटॉप भी बरामद कर लिया गया है। जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र आलमनगर के अंटा प्रधान गांव निवासी आलोक ट्रेन और प्लेटफार्म पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जीआरपी प्रभारी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पेड़ के नीचे खड़े युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से चोरी का लैपटॉप बरामद हुआ। जांच में पता चला कि 18 दिसंबर 2025 को ट्रेन संख्या 14242 नौचंदी एक्सप्रेस से आरोपी ने बलिया के रसड़ा थाना के माधोपुर के अंकित सिंह का चोरी कर लिया था।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि हरदोई स्टेशन पर उनका ट्रॉली बैग चोरी हुआ था। इसमें लैपटॉप, सैमसंग टैबलेट, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, शपथपत्र सहित अन्य दस्तावेज रखे थे। पूछताछ में आरोपी पर इसके पहले भी कई आपराधिक मामले होने की बात सामने आई। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, पंकज कुमार और आरपीएफ कॉन्स्टेबल रोहित यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed