{"_id":"622cdd72bb686c0a1e3039f4","slug":"accidents-due-to-broken-culvert-many-jokes-have-happened-hardoi-news-knp6853102163","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पुलिया से हादसे, कई हो चुके चुटहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पुलिया से हादसे, कई हो चुके चुटहिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। कई गांवों समेत कस्बे की एक बड़ी आबादी को पिहानी-हरदोई मार्ग से जोड़ने वाले छतैयां मार्ग पर मोहल्ला आंबेडकर नगर में टूटी पुलिया हादसे का कारण बन गई है। आए दिन बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
कस्बा निवासी अनिल कुमार, मयंक गुप्ता, मनीष कुमार, मिन्हाजुद्दीन, फिरोज खां आदि ने बताया कि आंबेडकर नगर में नाले के ऊपर नगर पालिका की ओर से छतैयां मार्ग के लिए पुलिया बनवाई गई थी।
तकरीबन दो माह पहले पुलिया बीच से टूट जाने से इसका गड्ढा जानलेवा हो गया है। रात में आने वाले वाहनों खासकर दुपहिया सवारों के लिए खतरा ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन
कई लोग इस गड्ढे में गिर कर चुटहिल भी हो चुके हैं। छतैयां के अलावा लोहानी, भातनटोला, मुरीदखानी और रामलीला मार्ग के लोगों को जिला मुख्यालय जाने वाली रोड से जोड़ने में पुलिया काफी उपयोगी है।
इसके चलते इस पर ज्यादा आवागमन रहता है। पुलिया टूटने से यह स्थान अब एक्सीडेंट प्वाइंट के रूप में तब्दील हो गया है। आए दिन लोग इसमें गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं।
लोगों ने टूटी पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है। ईओ ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। आचार संहिता हटते ही पुलिया की मरम्मत कराने के लिए संबंधित कर्मचारी को निर्देश दिए जाएंगे।