फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accident,dead,hardoi news,young man,divider

अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

Wed, 12 May 2021 10:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
accident,dead,hardoi news,young man,divider
बेहटा गोकुल। हरदोई-शाहजहांपुर रोड के बेड़ी लीक के पास बुधवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि पीछे बैठा उसका समधी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहजहांपुर शहर के मोहल्ला अजीमगंज निवासी रामखिलावन (42) बुधवार दोपहर अपने समधी विष्णु दयाल (60) के साथ हरदोई शहर निवासी रिश्तेदार के यहां से बाइक से घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर बेड़ी लीक के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हेलमेट क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते सिर में चोट लगने से रामखिलावन व उसका समधी विष्णु दयाल, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहगीरों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक रामखिलावन की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल विष्णु दयाल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

रामखिलावन के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रामखिलावन शाहजहांपुर के मुछूछ आश्रम में वर्ष 2004 से चौकीदार था। वह विवाहित था और उसके तीन बेटे व एक बेटी हैं। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed