{"_id":"6a32d9d2170b71ec81086a0a","slug":"academicians-shared-mantras-for-success-hardoi-news-c-213-1-hra1021-151616-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शिक्षाविदों ने दिए सफलता के मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शिक्षाविदों ने दिए सफलता के मंत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शिक्षाविदों ने बुधवार को राजकीय जिला पुस्तकालय का भ्रमण कर युवाओं को सफलता के टिप्स दिए। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावां के प्रधानाचार्य सुनील सिंह और पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सिकरोहरी के प्रधानाचार्य प्रमोद यादव ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
यह भ्रमण शिक्षा की अलख जगाने और युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की तैयारी की बारीकियों को समझा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रधानाचार्यों ने छात्रों को समय प्रबंधन, सही अध्ययन सामग्री के चयन और एकाग्रता का महत्व साझा करते हुए प्रेरित किया। उन्होंने पाठकों से पुस्तकालय के वातावरण और संसाधनों पर प्रतिक्रिया भी ली। प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान-चेतना का केंद्र है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलें, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
शिक्षाविदों ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अहम बातें बताईं। उन्होंने समय का सही उपयोग करने, उचित अध्ययन सामग्री चुनने और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। इस संवाद से छात्रों को अपनी तैयारी बेहतर बनाने में मदद मिली। पुस्तकालय प्रभारी विनय मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।