{"_id":"64e39db767112e5129038516","slug":"ac-stopped-running-in-womens-hospital-hardoi-news-c-213-1-hra1003-2412-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: महिला अस्पताल में चलने लगे बंद पड़े एसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: महिला अस्पताल में चलने लगे बंद पड़े एसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कालेज के अधीन संचालित जिला और महिला अस्पताल में खराब पड़े एसी की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। रविवार के अंक में अमर उजाला ने ''147 एसी फिर भी मरीज किराए पर ला रहे पंखा'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेकर अस्पताल प्रशासन ने बंद पड़े एसी चालू करा दिए गए हैं, जबकि खराब एसी की मरम्मत करा दी गई है। पीडियाट्रिक वार्ड के सभी एसी सही करा दिए गए हैं। इससे यहां भर्ती बच्चों और उनके तीमारदारों को राहत मिली है।
मेडिकल कालेज के अधीन संचालित जिला औरमहिला अस्पताल में अफसरों की लापरवाही के कारण एसी खराब पड़े थे। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर में बताया गया था कि अधिकांश वार्डाें में लगे एसी या तो खराब हैं या फिर बंद हैं। इसकी वजह से मरीजों और तीमारदारों को होने वाली परेशानियों का भी उल्लेख किया गया था। खबर छपने के बाद जागे अफसरों ने मैकेनिक बुलाकर खराब एसी सही कराना शुरू किए हैं।
पीडियाट्रिक वार्ड में लगे चार एसी में से दो को सही कर दिया गया है, जबकि दो मंगलवार को सही हो पाएंगे। इसी तरह अन्य वार्डाें के भी खराब एसी, पंखा बदलने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
ठेकेदार को बुलाकर निर्देशित कर दिया गया है कि जितने एसी व पंखे खराब हैं सभी को तत्काल सही करें। कई जगह पर लगी एसी सही की जा चुकी है। पंखे भी सही किए जा रहे है। दो तीन दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा।
डॉ. जेके वर्मा
सीएमएस जिला अस्पताल