फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   About 50 connecting roads will be improved at a cost of more than six crores

Hardoi News: छह करोड़ से अधिक की लागत से सुधारे जाएंगे करीब 50 संपर्क मार्ग

Tue, 22 Apr 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
About 50 connecting roads will be improved at a cost of more than six crores
हरदोई। किसानों की उपज को बाजार तक ले जाने के साथ ही लोगों को आवागमन के लिए बेहतर मार्ग बनवाए जाने की दिशा में शासन ने काम तेजी से शुरू कराया है। डामरीकृत मार्गों को बनवाए जाने के लिए यह समय उपयुक्त चल रहा है। ऐसे में शासन ने विधानसभा क्षेत्र सांडी के करीब 50 मार्गों पर काम कराए जाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी है।
विज्ञापन

मार्गों को बनवाए जाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। करीब 50 मार्गों को बनवाया जाएगा और इन मार्गों को बनवाए जाने पर करीब 6,00,00,000 रुपये खर्च होंगे। शासन ने मार्गों को बनवाए जाने के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो से काम कराए जाने के लिए निविदा आदि की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। इन मार्गों के बन जाने से करीब एक लाख लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन

एनएच-731 पर लालपालपुर गांव से शंकरपुर गांव को जोड़ने वाले मार्ग के साथ ही खजुरहरा मार्ग से भिरिया होते ताजपुर, पचकोहरा-खुटेहना मार्ग से बंदिनया, पलिया-लखनऊ मार्ग से अब्दुलपुरवा मार्ग, बरहा से पंडितपुरवा मार्ग, हरदोई-सांडी मार्ग से शाहबुद्दीनपुर-कौथेलिया मार्ग समेत करीब 50 संपर्क मार्गों पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शासन से संपर्क मार्गों को बनवाए जाने की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। काम कराए जाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा, ताकि काम समय से पूरा कराया जा सके। -आरके मौर्य, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed