फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   abhshek, pushpa and sharda won pradhani election

अभिषेक, पुष्पा और शारदा ने जीती प्रधानी

Sat, 06 Aug 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
abhshek, pushpa and sharda won pradhani  election
मल्लावां। प्रधान पद की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में अभिषेक दीक्षित, पुष्पा देवी और शारदा देवी ने जीत दर्ज की है। इनकी जीत से समर्थकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गंज जलालाबाद में प्रधान पद के उपचुनाव में अभिषेक दीक्षित ने प्रमिला देवी को 432 वोट से हरा दिया। शुक्रवार सुबह से ही ब्लॉक परिसर में मतगणना को लेकर गहमागहमी रही। अभिषेक दीक्षित ने शुरू से ही जो बढ़त बनाई वो आखिर तक कायम रही। यहां उपचुनाव में 2806 में से 1888 वोट पड़े। इसमें अभिषेक को 1132 वोट मिले जबकि प्रमिला देवी को 700 वोट मिले। 56 वोट निरस्त हुए। इससे पहले अभिषेक की मां भी प्रधान पद पर विजयी रहीं थीं।
विज्ञापन

जीत का प्रमाण पत्र आरओ प्रणव पाठक ने अभिषेक दीक्षित को दिया। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी ए के सिंह कोतवाल सुनील सिंह, तहसीलदार विनीत सिंह एडीओ पंचायत नीरज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेनीगंज क्षेत्र में कोथावा के रायपुर ग्राम पंचायत में रिक्त चल रही प्रधान शीट पर शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना हुई। यहां चार प्रत्याशियों के मध्य मुकाबला हुआ था।

इसमें पूर्व प्रधान मृतक रमाकांत की पत्नी पुष्पा देवी 397 वोटों से विजयी हुईं। टोडरपुर क्षेत्र में ग्राम सभा नगला भगवान में प्रधान पद के चुनाव में शारदा देवी की जीत हुई है। इस पंचायत में मई में ग्राम प्रधान नीलेश कुमार उर्फ नीलू की छत से गिरने के कारण मृत्यु हो गई थी और सीट रिक्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed