फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Abhinit Maurya from the district hoisted the Tricolour at Bhrigu Peak

Hardoi News: ब्रिगू पीक पर जिले के अभिनीत मौर्य ने लहराया तिरंगा

Tue, 13 Oct 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Abhinit Maurya from the district hoisted the Tricolour at Bhrigu Peak
फोटो- 01- ब्रिगू पीक पर तिरंगा लेकर मौजूद अ​भिनित मौर्या। स्रोत: स्वयं
- 14 हजार फीट ऊंची है ब्रिगू पीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही और स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार से सम्मानित अभिनीत मौर्य ने 14,108 फीट की ऊंचाई का तिरंगा लहराकर जिले का नाम रोशन किया है। खराब मौसम होने के कारण फ्रेंडशिप पीक अभियान का समिट मिशन स्थगित होने के बाद उन्होंने ब्रिगू पीक को फतह कर दिखाया। तिरंगा फहराकर उन्होंने स्वच्छ भारत, प्लास्टिक मुक्त हिमालय और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हरदोई के रहने वाले पर्वतारोही अभिनीत मौर्य अपने चार सदस्यीय दल के साथ फ्रेंडशिप पीक अभियान के लिए हिमाचल प्रदेश गए थे। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य कुल्लू जिले की पीर पंजाल पर्वत शृंखला में स्थित 17,352 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक के शिखर पर तिरंगा फहराना था। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को शुरू हुए इस अभियान में जैसे ही टीम ऊंचाई की ओर बढ़ी। अत्यधिक बर्फबारी, खतरनाक बर्फीली हवाओं और माइनस तापमान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टीम लगभग 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित समिट कैंप तक पहुंची लेकिन खराब मौसम से अभियान स्थगित हो गया। बताया कि फ्रेंडशिप पीक का लक्ष्य पूरा न होने के बावजूद उनका जज्बा कम नहीं हुआ। उन्होंने अभियान को जारी रखते हुए पांच अक्तूबर को ब्रिगू पीक पर लगभग 14,108 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर अपना संकल्प पूरा किया। युवा पर्वतारोही अभिनीत मौर्य इससे पहले माउंट एल्ब्रुस, माउंट किलिमंजारो और माउंट केन्या जैसी तीन अंतरराष्ट्रीय पर्वत चोटियों पर भी भारतीय तिरंगा फहरा चुके हैं और अब वह माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed