फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ABC also did not speak children

ककहरा भी न बोले पाए बच्चे

Fri, 27 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 27 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
ABC also did not speak children

नोडल अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रमुख

विज्ञापन
सचिव ने एक बार फिर अपने जनपद भ्रमण के दौरान निरीक्षण की सिर्फ औपचारिकता ही निभाते नजर आए। भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को उन्हाेंने विकास खंड अहिरोरी के सीएचसी, स्कूल का निरीक्षण तथा कलक्ट्रेट के कार्यालय भी देखे, पर सब ओके मिला।

जबकि अहिरोरी के गांव अंटवा के स्कूल में बच्चे उन्हें किताब तक पूरी तरह से पढ़कर नहीं सुना पाए। जिले के लिए नामित विकास कार्यों के नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव हेमंत राव ने निरीक्षण की शुरुआत अहिरोरी ब्लाक में स्थित सीएचसी से की।

एडीएम विजय गुप्ता के साथ पहुंचे प्रमुख सचिव को अस्पताल में सब कुछ साफ सुथरा और व्यवस्थित मिला। हालांकि, कफ सीरप की अनुलब्धता मिली। उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को दवाओं का सैंपल लेकर जांच कराने को कहा। प्रमुख सचिव ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनु शर्मा से प्रसवों और अन्य जानकारियां ली और संतुष्ट नजर आए।

वन ब्लाक में जाकर पौधरोपण की जानकारी की। जिसके बाद अंटवा गांव के स्कूल का निरीक्षण किया। जहां पंजीकृत 146 बच्चों में से 46 ही उपस्थित होने पर पूछताछ की, पर प्रधानाध्यापिका मीनू परीक्षा होने के कारण कम उपलब्धता की बात कही।

प्रमुख सचिव ने बच्चों से अंग्रेजी और गणित की किताबें भी पढ़वाईं, पर बच्चे उन्हें सही ढंग से किताब पढ़कर नहीं सुना सके। हालांकि, इसको लेकर प्रमुख सचिव आपत्ति नहीं की और वहां से रसोई की साफ सफाई देखने चले गए। खाद्य सामग्री व मसालों की गुणवत्ता देखने के बाद वह जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट आकर संयुक्त कार्यालय में कई पटलों पर जाकर पटल सहायकों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।

संग्रह अनुभाग जाकर बड़े बकाएदारों की सूची और वसूली की समीक्षा की। वापस लखनऊ जाते समय उन्होंने आधुनिक चीरघर के निर्माण का भी जायजा लिया और वीम में फिनिशिंग न होने पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षणों में डीएम रमेश मिश्र समेत अन्य अफसर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed