फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   AAP bind the thick of budget

आप ने बांधे बजट की तारीफ के पुल

Sat, 27 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 27 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
AAP bind the thick of budget

आम आदमी पार्टी के जनपदीय पदाधिकारियों की शुक्रवार को हुई बैठक में दिल्ली में पास हुए बजट की सराहना की। अध्यक्षता

विज्ञापन
करते हुए जिला संयोजक डा. मनीष शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार में जो बजट पास हुआ है, वह ऐतिहासिक है। इससे अन्य सरकारों को भी सबक लेना चाहिए तथा आम जनता के हितों को ध्यान में रखना चाहिए।

इस मौके पर नगर कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें मो. शादाब अली को नगर का सह प्रभारी के साथ नौ सदस्यों को मनोनीत किया गया। हरदोई विस क्षेत्र प्रभारी मोहन लाल को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष विनय मिश्रा के स्थान पर सर्वसम्मति से नेपाल सिंह को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया।

संगठन के विस्तार के लिए ब्लाक स्तर एवं बूथ स्तर पर नौजवानों की टीम को खड़ा करने पर भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर नगर प्रभारी माणिक अग्निहोत्री, जिला सचिव नवजीत यादव, संगठन संयोजक दीपक पटेल, विमलेश शर्मा, नेपाल सिंह, सोनू राजपूत, आबिद, मुकेश वर्मा और ब्रजमोहन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed