{"_id":"665ccd3c1ffe7ea6e70e1d94","slug":"a-young-man-who-went-to-graze-buffalo-died-due-to-drowning-in-the-pond-hardoi-news-c-213-1-hra1001-115271-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भैंस चराने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भैंस चराने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
बावन। गांव के बाहर तालाब किनारे भैंस चराने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना की परिजनों को जानकारी लगी तब, देर शाम तक युवक घर नहीं लौटा। तलाश की तो युवक के कपड़े, चप्पल और लाठी तालाब के किनारे मिले।
लोनार थाना क्षेत्र के ठेहापुर गांव निवासी अनमोल (20) पुत्र चंद्रसेन शनिवार सुबह भैंस चराने गया था, जब शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने लगे। खोजबीन करते हुए परिजन गांव के बाहर तालाब के पास पहुंचे तो देखा कि अनमोल के कपड़े, चप्पल और लाठी रखी मिली। इससे अनुमान लगाया गया कि युवक तालाब में डूब गया है।
परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में शनिवार शाम को जाल बिछाकर तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह अनमोल का शव तालाब से बरामद हुआ। परिवार में अनमोल तीन बहनों में अकेला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।