फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man who went to defecate slipped and drowned in a pond, died.

Hardoi News: शौच गया युवक पैर फिसलने से तालाब में डूबा, मौत

Sat, 07 Feb 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to defecate slipped and drowned in a pond, died.
फोटो-17- लालू। फाइल फोटो
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोल्लिया मझिगवां में शुक्रवार देर शाम युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजन शव देखकर बिलख पड़े।
विज्ञापन


कोल्लिया मझिगवां निवासी लालू (25) मजदूरी करते थे। चाचा रघुनाथ ने बताया कि लालू के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। लालू अपने भाई-बहन के साथ रहते थे। गांव के पास एक तालाब है। शुक्रवार शाम लालू शौच के लिए तालाब की ओर गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गए, वह डूबने लगे।

आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें देखा और परिजनों को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से लालू को बाहर निकाला। परिजन उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान लालू ने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। लालू दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed