फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man was beaten to death for a piece of land

Hardoi News: जमीन के टुकड़े के लिए युवक की पीटकर हत्या

Thu, 19 Dec 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 19 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten to death for a piece of land
फोटो-43-सुरेंद्र। स्रोत परिजनफोटो-44-इसी भूमि को लेकर हुए था विवाद। संवाद
विज्ञापन

- महज 64 वर्गफीट जमीन को लेकर था विवाद, चाचा और दो चचेरे भाइयोें पर रिपोर्ट
- संडीला कोतवाली क्षेत्र के ककरौआ गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ककरौआ मजरा मलेहरा में जमीन के टुकड़े के लिए चाचा-भतीजा ने युवक को लाठी-डंडे से पीट दिया। घायल युवक की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चाचा और दो चचेरे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ककरौआ गांव निवासी सुरेंद्र (45) खेती करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर पर था। सुरेंद्र का चचेरे भाइयों वीरेंद्र, विनीत व चाचा श्रीराम से महज 64 वर्गफीट जमीन को लेकर विवाद था। बुधवार सुबह आरोपी मौके पर आए और विवादित जमीन पर लगा सुरेंद्र का खूंटा उखाड़ने लगे। वीरेंद्र ने इसका विरोध किया तो तीनों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव लेकर वापस घर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दस दिन पहले भी हुआ था विवाद
जमीन पर कब्जे को लेकर दस दिन पहले भी सुरेंद्र और उसके चाचा श्रीराम के बीच विवाद हुआ था। मामला कोतवाली तक पहुंचा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर सुलह करा दी थी। बृहस्पतिवार सुबह फिर से विवाद हुआ और घटना में सुरेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed