फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man was attacked with scissors over a loan dispute.

Hardoi News: उधारी के विवाद में युवक पर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार

Sat, 20 Dec 2025 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with scissors over a loan dispute.
हरदोई। उधार दिए रुपये मांगने गए युवक पर आरोपी ने कैंची से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना संडीला कोतवाली क्षेत्र के बरौनी में शुक्रवार शाम हुई।
विज्ञापन

बरौनी निवासी कल्लू फेरी लगाकर सब्जी बेचते हैं। भाभी गुड़िया के मुताबिक, उनकी पुत्री रेखा की शादी एक दिसंबर को थी। इस दौरान उनके देवर कल्लू ने उनके घर के सामने रहने वाले एक शख्स से 1500 रुपये उधार लिए थे। कल्लू ने जल्द रुपये वापस करने की बात कही थी। शुक्रवार शाम युवक अपने रुपये मांगने आया। कल्लू ने चार दिन में रुपये वापस करने की बात कही लेकिन युवक ने तुरंत रुपये देने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी गाली गलौज करने लगा। इस दौरान आरोपी ने कल्लू पर कैंची से चार वार कर दिए। आरोपी ने एक वार सिर पर, दो पीठ और एक वार कंधे पर किया। इससे कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से कैंची बरामद की। मौके से आरोपी भाग गया। कल्लू के भाई दयाशंकर ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed