फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man returning from his sister's house died in a collision between a tractor and a bike.

Hardoi News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बहन के घर से आ रहे युवक की मौत

Sat, 04 Oct 2025 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from his sister's house died in a collision between a tractor and a bike.
फोटो-38- मोनू सिंह। स्रोत: परिजन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के प्रतापनगर मार्ग पर मधुवननगर के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। शुक्रवार देर शाम हुई घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपनी बहन के घर से वापस गांव जा रहा था। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हूंसेपुर निवासी मोनू सिंह (30) दिल्ली में ट्रैक्टर चालक थे। छोटे भाई शानू सिंह के मुताबिक, मोनू 30 सितंबर को दिल्ली से गांव आए थे। बड़ी बहन लवली सिंह का मकान बघौली चौराहे के पास है। शुक्रवार दोपहर मोनू बाइक से लवली के यहां गए थे। देर शाम वह वापस गांव जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

बघौली बाजार के पास मधुवननगर में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस दौरान मोनू सिर के बल सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें सीएचसी कछौना ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले गए। यहां मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी नीतू सिंह, एक पुत्री दिपाली और एक पुत्र शुभम है। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। बघौली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed