फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man injured in a road accident died a year later.

Hardoi News: सड़क हादसे में घायल युवक की एक साल बाद मौत

Thu, 13 Nov 2025 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
A young man injured in a road accident died a year later.
पिहानी। पिहानी कस्बे के पास एक पेट्रोल पंप के सामने कुल्लहा मार्ग पर सड़क हादसे में घायल युवक की एक साल बाद घर पर मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुल्लहा गांव निवासी अनूप (28) खेती करते थे। पिता जदुनाथ के मुताबिक, अनूप अपने छोटे भाई संदीप के साथ एक साल पहले बाइक से पिहानी कस्बे गए थे। खरीदारी करने के बाद दोनों भाई वापस गांव आ रहे थे। इस दौरान पिहानी कस्बे के पास एक पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित ऑटो उनकी बाइक पर पलट गया था। इसमें अनूप को गंभीर चोटें आईं थीं। संदीप को मामूली चोटें आईं थीं। परिजन अनूप को सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लाए थे।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। वहां उनका एक माह इलाज चला। इसके परिजन उनको गांव ले आए थे। उनका गांव में ही इलाज कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह अनूप की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अनूप की पत्नी संतरी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। मृतक के परिवार में पुत्र आशीष और पुत्री शिवानी है। कोतवाल छोटेलाल ने बताया शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed