{"_id":"684f0126b75c4a4a2200e5b4","slug":"a-young-man-guarding-his-field-died-due-to-lightning-strike-hardoi-news-c-213-1-hra1006-132866-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खेत की रखवाली कर रहे युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खेत की रखवाली कर रहे युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत
विज्ञापन
हरपालपुर। बूचापुर गांव में खेत की रखवाली कर रहे युवक पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व राजस्व विभाग ने पहुंचकर जांच की।
अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया के मजरा बूचापुर निवासी जितेंद्र सिंह (40) खेती करते थे। उन्होंने खेत में मक्के की फसल कर रखी थी। जितेंद्र के बड़े भाई महेंद्र के मुताबिक वह रात में फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर ही रुकते थे। शनिवार रात खाना खाकर वह खेत पर चले गए थे। रविवार सुबह जब बारिश हुई तो वह घर की ओर भागे।
इस दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें देखा लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने जांच की। मृतक के भाई ने बताया कि जितेंद्र की पत्नी शशि, चार पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
-- -
आकाशीय बिजली गिरने से मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरैया सहिमपुर निवासी उदयवीर के मकान पर रविवार सुबह छत पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे मकान में सो रहे परिजनों में हड़कंप मच गया। दावा है कि बिजली गिरने से मकान की छत व दीवारें जगह-जगह पर चटक गईं। उदयवीर ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने राजस्व विभाग को दे दी है।