{"_id":"68014ea499fdefb4a40f75f5","slug":"a-young-man-got-a-heart-attack-while-dancing-on-a-dj-and-died-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-129885-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डीजे पर डांस के दौरान युवक को पड़ा हार्ट अटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डीजे पर डांस के दौरान युवक को पड़ा हार्ट अटैक, मौत
Fri, 18 Apr 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो-26-अशोक। स्रोत परिजन
- पारिवारिक भतीजी की शादी में नाच रहा था युवक
- हरियावां थाना क्षेत्र के नुदरा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। पारिवारिक भतीजी की शादी में डीजे पर डांस करते समय युवक को हार्ट अटैक पड़ गया। परेशानी होने वह कमरे में लेट गया। हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
नेदुरा गांव निवासी अशोक (45) लखनऊ में एक फर्नीचर की दुकान में नौकरी करते थे। बुधवार की रात पारिवारिक भतीजी प्रीती उर्फ ललिता शर्मा की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए अशोक भी परिवार सहित आए थे। पाली के जलपापुर से बरात आई थी। बरात आने के बाद घर में डीजे पर डांस चल रहा था। परिजनों के साथ अशेाक भी डांस कर रहे थे। इसी बीच अचानक अशोक को हार्ट अटैक पड़ गया। वह वहां से पास ही कमरे में जाकर लेट गए।
हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां हालत गंभीर बताते हुए अशोक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि हार्ट अटैक से अशोक की मौत हुई है। अचानक हुई इस घटना से पत्नी रामदेवी बदहवास हो गईं। शादी की रस्में भी जल्दबाजी में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कर विदा करा दी गई।