{"_id":"66918fd7f190021ed006af56","slug":"a-young-man-going-to-the-farm-drowned-while-crossing-the-river-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116892-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खेत जा रहे युवक की नदी पार करते समय डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खेत जा रहे युवक की नदी पार करते समय डूबकर मौत
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बारामऊ गांव में रामगंगा नदी पार कर खेत जा रहा युवक शुक्रवार को नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर एक घंटे बाद युवक का शव बरामद कर लिया।
अरवल थाना क्षेत्र के बारामऊ गांव निवासी उपेश (26) खेती करते थे। उसका खेत रामगंगा नदी के दूसरी तरफ है। शुक्रवार को वह रामगंगा नदी पार कर खेत से मूंगफली की फसल लेने जा रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। ग्रामीणों ने डूबते देखा तो नदी में छलांग लगा दी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उनका शव नदी से निकाला गया।
परिवार में पत्नी माधुरी और दो पुत्र हैं। पत्नी पिछले एक साल से मायके में है। मां पुतानी गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया हैं। अरवल थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।