{"_id":"67d5b2faf176f5c63d0ca482","slug":"a-young-man-going-to-his-brothers-in-laws-house-to-celebrate-holi-died-in-an-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-128231-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाई की ससुराल में होली मिलने जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाई की ससुराल में होली मिलने जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
हरदोई। होली मिलने ससुराल जा रहे बाइक सवार भाइयों को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में एक भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा मामूली रूप से चोटिल हो गया। होली के दिन हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के महुईपुरी निवासी नितेंद्र उर्फ नीतू (40) गांव में ही खेती करते थे। बड़े भाई बबलू की ससुराल सीतापुर में है। शुक्रवार शाम को नीतू और बबलू बाइक से सीतापुर जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के पालपुर अहिरोरी मार्ग पर शीतल भुड़िया गांव के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिर के बल गिरे नीतू को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हरदोई लाया गया।
यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बबलू मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। नितेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरे बाइक सवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।