फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man from Hardoi was cut in the neck by Chinese thread and received seven stitches.

Hardoi News: चीनी मांझे से हरदोई के युवक की गर्दन कटी, सात टांके लगे

Sat, 29 Nov 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A young man from Hardoi was cut in the neck by Chinese thread and received seven stitches.
फोटो-38 मांझा से गर्दन कटने के बाद अस्पताल में भर्ती हरदोई का उमेश। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन




-कादरीगेट पर दुर्घटना, बहनोई ने थाने में दी तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी



फर्रुखाबाद। बहनोई के घर आए हरदोई के एक युवक की गर्दन में चीनी मांझा फंस गया। इससे उसकी गर्दन में गहरा घाव हो गया। लहूलुहान हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गर्दन में सात टांके आए हैं। बहनोई ने शनिवार को थाने में शिकायती पत्र दिया।

हरदोई के शाहबाद निवासी उमेश शर्मा (26) शुक्रवार शाम कादरीगेट थाने के गांव अमेठी जदीद निवासी बहनोई दीपक शर्मा के घर आए थे। वह किसी काम से कादरीगेट की तरफ आ रहे थे। नगर पालिका के गेट के पास से गुजरते समय हवा में उड़ता चीनी मांझा उसकी गर्दन में फंस गया, इससे वह लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल माझा गर्दन से निकाला। सूचना पर पहुंचे बहनोई ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सात टांके लगाए गए।
विज्ञापन




बहनोई दीपक शर्मा ने शनिवार शाम थाने में शिकायती पत्र दिया। कहा कि इन दिनों चीनी माझे से बड़ी संख्या में पतंगें उड़ाई जा रही हैं। इससे लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। प्रतिबंधित माझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर पूरी तरह बंद कराया जाए। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर विक्रेताओं और खरीदारों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed