फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A woman was found hanging from a sari in suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में साड़ी के फंदे से लटकती मिली महिला

Mon, 16 Jun 2025 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
A woman was found hanging from a sari in suspicious circumstances
दिवंगत गंगा देवी।
बेहटा गोकुल। अटवा-असिगांव निवासी महिला का शव सोमवार को कमरे में फंदे से लटकता मिला। महिला के पिता ने दामाद पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अटवा-असिगांव निवासी दयाशंकर के मुताबिक रविवार की रात उन्होंने और पत्नी सुनीता उर्फ गंगा देवी (38) ने एक साथ खाना खाया। खाना खाकर दोनों बरामदे में सो गए। सुबह जब उनकी आंख खुली तो पड़ोस की चारपाई पर सुनीता नजर नहीं आई।
आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह कमरे में गए तो सुनीता का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतका के पति ने बताया उसकी शादी साल 2005 में हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। सुनीता की काफी दवा कराई, लेकिन कोई संतान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मृतका के पिता राम अवतार के मुताबिक दामाद दयाशंकर सुनीता के साथ मारपीट करता था। बीते मंगलवार को लोगों को समझाने के बाद दयाशंकर सुनीता को विदा कराकर लाया था। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर दामाद पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed