फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A woman going to her younger sister's oil puja was crushed to death by a dumper.

Hardoi News: छोटी बहन के तेल पूजन में जा रही महिला की डंपर से कुचलकर मौत

Thu, 25 Apr 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
A woman going to her younger sister's oil puja was crushed to death by a dumper.
हरदोई। छोटी बहन की शादी से पहले तेल पूजन की रस्म में शामिल होने बेटी और भाई के साथ जा रही महिला की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के पचकोहरा निवासी उमेश की ससुराल कछौना कोतवाली क्षेत्र के बैरागीखेड़ा गांव में है। मंगलवार को उमेश की पत्नी रामजानकी (25) पुत्री दीपांशी को लेकर अपने भाई राम सिंह के साथ बाइक से मायके जा रही थी। दरअसल बृहस्पतिवार को राम जानकी की छोटी बहन प्रियंका की शादी होनी है और मंगलवार को इसीलिए तेल पूजन का कार्यक्रम था।
विज्ञापन

बघौली प्रतापनगर मार्ग पर गोपालपुर और हुसैनापुर के बीच रामजानकी अचानक बाइक से गिर गईं। पीछे से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने वाहन अपने कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम जानकी की बेटी दीपांशी (साढ़े चार साल) उसकी गोद में थी। बाइक से गिरते समय न जाने राम जानकी को क्या हुआ कि उसने गोद में बैठी दीपांशी को सड़क के दूसरी तरफ फेंक दिया। इससे दीपांशी को मामूली चोटें आईं, लेकिन सड़क की तरफ गिरी राम जानकी की मौके पर ही मौत हो गई।


शादी वाले घर में पिछले कई दिनों से ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाए जा रहे थे। रामजानकी के पिता जसवंत के घर में हंसी ठिठोली का माहौल था। मंगलवार रात सब लोग घर में राम जानकी के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन राम जानकी की जगह उसकी मौत की खबर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed