{"_id":"6a0608076079a42fa6003307","slug":"a-three-kilometer-road-from-barauna-to-bhawankheda-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-217-crore-hardoi-news-c-213-1-hra1001-149759-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 2.17 करोड़ से बनवाई जाएगी बरौना से भवनखेड़ा तक तीन किलोमीटर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 2.17 करोड़ से बनवाई जाएगी बरौना से भवनखेड़ा तक तीन किलोमीटर सड़क
विज्ञापन
फोटो 54: सड़क बनवाए जाने के लिए भूमि पूजन करते विधायक आशीष सिंह आशू। संवाद
मल्लावां। बरौना से भवनखेड़ा बाजार तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क को बनवाए जाने के लिए दो करोड़ 17 लाख 26 हजार रुपये खर्च होंगे। बृहस्पतिवार को विधायक आशीष सिंह आशू ने सड़क बनवाए जाने के लिए भूमि पूजन किया।
बरौना से भवनखेड़ा तक सड़क बन जाने से करीब 12 गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। वर्तमान में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और गड्ढे हो गए हैं। अभी तक इस सड़क पर खड़ंजा लगा है। अब डामरीकृत सड़क बनवाई जाएगी। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने मार्ग को डामरीकृत बनवाए जाने का प्रस्ताव दिया था। इस पर शासन ने दो करोड़ 17 लाख 26 हजार रुपये रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है।
विधायक ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच दाने बाबा आश्रम पर सड़क बनवाए जाने के लिए भूमि पूजन किया। डामरीकृत सड़क बन जाने से तेरिया, भवानीपुर, नसीरपुर, जगतखेड़ा, भिक्खीखेड़ा, इब्राहिमपुर, भजनपुरवा आदि 12 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा हो जाएगी। अभी तक लोगों को मल्लावां जाने के लिए नसीरपुर होकर जाना पड़ता है। तेरिया निवासी विनोद, राना, जगदीश, श्रीशचंद्र मिश्रा ने बताया कि अब अतिरिक्त चार किमी. की दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।