{"_id":"68504cf7662c5d721b0c14b5","slug":"a-teenager-committed-suicide-by-eating-pesticide-used-for-wheat-hardoi-news-c-213-1-hra1006-132923-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गेहूं में डालने वाला कीटनाशक खाकर किशोरी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गेहूं में डालने वाला कीटनाशक खाकर किशोरी ने दी जान
विज्ञापन
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के सुमई गांव में किशोरी ने रविवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कुरसेली के मजरा सुमई निवासी मोनी (16) घरेलू कार्यों में मां रेनू का हाथ बंटाती थीं। रविवार की शाम मां घरेलू कार्यों में व्यस्त थीं। मोनी के पिता खेत पर काम करने गए थे। इस दौरान उसने घर में रखी गेहूं में डालने वाली कीटनाशक खा ली। कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं।
मुंह से झाग देखते ही परिजन उसे सीएचसी हरियावां ले गए। यहां इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर जांच के लिए गए थे। परिजनों ने घटना की वजह नहीं बताई है।