फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A speeding Scorpio lost control and overturned on the Ganga Expressway, killing a student and injuring four others.

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, छात्र की मौत, चार घायल

Sun, 10 May 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A speeding Scorpio lost control and overturned on the Ganga Expressway, killing a student and injuring four others.
फोटो-19-घटना में घायल ​शिल्पी। संवाद
सवायजपुर। पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुरारी बरुआरा के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। घटना में कार सवार बीटेक छात्र की मौत हो गई जबकि उनके माता-पिता समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को सीएचसी सवायजपुर और दो को शाहजहांपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर से मृतक की मां और ममेरा भाई भी सवायजपुर आ गए।
विज्ञापन


मूलरूप से जौनपुर जनपद के मड़ियावां थाना क्षेत्र के कुंचनी निवासी मनोज (49) राजकीय ठेकेदार हैं। उनकी चचेरी बहन की गोदभराई 13 मई को जौनपुर में है। इसमें शामिल होने के लिए मनोज पत्नी निर्जला (45), पुत्र अभिषेक (25), पुत्री शिल्पी उर्फ हर्षा (20) और साले प्रतापगढ़ निवासी प्रदीप के बेटे वंश (18) के साथ रविवार सुबह छह बजे स्कॉर्पियो से निकले थे। रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुरारी बरुआरा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी पर पहुंची यूपीडा की टीम ने कार को सीधा कराने के बाद इसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। कार सवार पांचों लोगों के घायल होने के कारण मनोज, अभिषेक और शिल्पी को सवायजपुर सीएचसी भेजा गया जबकि निर्जला और वंश को शाहजहांपुर ले जाया गया।
विज्ञापन

सवायजपुर सीएचसी में चिकित्सक ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पर निर्जला और वंश भी प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर से वापस सीएचसी पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार मनोज चला रहे थे। रफ्तार ज्यादा होने के कारण कार से नियंत्रण खो बैठे और इसी वजह से हादसा हो गया।

फोटो-19-घटना में घायल शिल्पी। संवाद

फोटो-19-घटना में घायल शिल्पी। संवाद

फोटो-19-घटना में घायल शिल्पी। संवाद

फोटो-19-घटना में घायल शिल्पी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed