{"_id":"695e9257897f6d0da80464b0","slug":"a-middle-aged-woman-suffering-from-cancer-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-hardoi-news-c-213-1-hra1006-142984-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रेन के आगे कूद कर कैंसर पीड़ित अधेड़ महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रेन के आगे कूद कर कैंसर पीड़ित अधेड़ महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर गुलामऊ के पास महिला ने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव देख कर बदहवास हो गए। घटना बुधवार दोपहर देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई। महिला कैंसर की बीमारी से परेशान थी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गुलामऊ निवासी वंश पाल सिंह खेती करते हैं। गांव से आधा किलोमीटर दूर लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग निकला है। पत्नी अर्चना सिंह (48) कैंसर की बीमार से परेशान थीं। अर्चना का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज से चल रहा था। इन दिनों वह काफी परेशान थीं। बुधवार दोपहर वह घर से बिना कुछ बताएं चली गईं। कुछ देर बाद लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग से गुजर रही ट्रेन संख्या 15623 जोधपुर कामाख्या एक्सप्रेस के सामने आकर अर्चना ने खुदकुशी कर ली। आसपास के लोगों ने उन्हें पहचान लिया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर देहात कोतवाल हरिनाथ यादव पहुंचे। उन्होंने परिजनोें और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। परिवार में पति, दो पुत्र सुमित और अभिषेक हैं। कोतवाल ने बताया कि महिला कैंसर की बीमार से पीड़ित थी। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी कर लग रहा है।