फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A middle-aged man died after drowning in a canal.

Hardoi News: रजबहे में डूबकर अधेड़ की मौत

Fri, 02 Jan 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
A middle-aged man died after drowning in a canal.
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम एक अधेड़ की रजबहे में डूबने से मौत हो गई। विक्रम राठौर खेती का काम करते थे। विक्रम (50)अपने छोटे बेटे गोलू के साथ खेत की सिंचाई कर रहे थे। मृतक विक्रम राठौर के छोटे बेटे गोलू ने बताया कि उनके पिता को मिर्गी का दौरा पड़ता था। बृहस्पतिवार शाम वे पिता के साथ गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर सिंचाई के लिए गए थे। पेंग रजबहा खेत के पास से होकर गुजरता है। सिंचाई के दौरान विक्रम अचानक रजबहा की ओर चले गए, जहां उन्हें मिर्गी का दौरा आ गया। दौरे के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में गिर गए।
विज्ञापन

गोलू अपने पिता को डूबते हुए देख परिजन और आसपास के लोगों को मदद के लिए आवाज लगाई। लोगों ने मिलकर विक्रम को रजबहे से बाहर निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विक्रम राठौर अपने पीछे पत्नी जय देवी, दो पुत्र संदीप और छोटू, तथा एक पुत्री वीरमती को छोड़ गए हैं। संदीप और वीरमती का विवाह हो चुका है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed