{"_id":"68826c7cf6cd47da0c0f363f","slug":"a-mentally-disturbed-farmer-committed-suicide-by-hanging-himself-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-134803-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मानसिक रूप से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मानसिक रूप से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बिलग्राम। नूरपुर हथौड़ा गांव में बुधवार की रात एक किसान का शव फंदे से लटकता मिला। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पत्नी का दावा है कि मानसिक रूप से परेशान होने के कारण पति ने खुदकुशी की है। पूर्व में भी कई बार खुदकुशी की कोशिश कर चुके थे।
नूरपुर हथौड़ा निवासी पप्पू (42) खेती करते थे। पत्नी मूलादेवी के मुताबिक, बुधवार की शाम बिना कुछ बताए पप्पू घर से निकले थे। देर रात तक नहीं आए। कुछ ग्रामीणों ने गांव के पास ही एक आम के पेड़ पर पप्पू का शव फंदे से लटकते देखा।
इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि पत्नी का कहना है कि पप्पू मानसिक रूप से परेशान रहते थे। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।