फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A married woman was beaten and thrown out of the house for not giving Rs 10 lakh as dowry.

Hardoi News: दहेज में दस लाख न दिए तो विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Thu, 18 Dec 2025 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
A married woman was beaten and thrown out of the house for not giving Rs 10 lakh as dowry.
पिहानी। निकाह के बाद दहेज में दस लाख रुपये न देने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के राभा निवासी कुलसुम बानाे ने बताया कि उनका निकाह पांच मई 2024 को शाहजहांपुर जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के चांद निवासी अफजल के साथ हुआ था। दावा किया कि निकाह में परिजनों ने उपहारों के साथ पांच लाख रुपये भी दिए थे। निकाह के बाद वह पति के साथ दिल्ली के मीर विहार स्थित मकान में रहने लगी थीं।
आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति अफजल, ससुर नौशाद, सास जुबैदा, जेठ एजाज, देवर अफसर और अली असगर व जेठानी कमरून दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर उसके बैंक खाते से 2.83 लाख रुपये जबरन निकलवा लिए। पांच नवंबर 2025 को और रुपये न देने पर कुलसुम को पीटकर ससुरालीजनों ने घर से भगा दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही हैं।
विज्ञापन

बताया कि बीस नवंबर को ससुराल पक्ष के लोग मायके आए थे। दस लाख रुपये मिलने के बाद ही साथ ले जाने की बात कही। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed